{"_id":"5a297ffd4f1c1b6e468b8ff3","slug":"81512669181-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानू ने विकास भवन पर शुरु की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानू ने विकास भवन पर शुरु की भूख हड़ताल
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन(भानु) ने जेडाझाल के किसानों को चार गुना मुआवजा दिलाने एवं अन्य समस्याओं को लेकर गुरुवार से विकास भवन पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। किसानों ने 58 गांव के किसानों की भूमि कौड़ियों के भाव लेने का आरोप लगाया है। दस सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन का ऐलान किया है।
भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष सम्राट विजेंद्र सिंह टाइगर के नेतृत्व में जिले भर के किसान जिला मुख्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने जेडाझाल की नवीन नहर परियोजना से प्रभावित 58 गांव के किसानों को चार गुना की दर से मुआवजा देने की मांग की। बोले प्रधानमंत्री ने खुद ही कहा कि गेहूं, धान का तीन-तीन हजार गन्ना का पांच सौ ओर आलू का समर्थन मूल्य 1500 रुपया होना चाहिए।
उसे लागू किया जाए। किसानों को पेंशन देने, केसीसी पर फसल बीमा योजना का लाभ देने, उद्यान विभाग में बीज वितरण में हो रही धांधलेबाजी बंद करने, किसानों के ट्यूबवैलों से बिजली का बिल 12 के बजाय आठ महीने का वसूलने और सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक एवं दवाओं की उपलब्धता, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में जिले के शिक्षक की तैनाती, तहसीलों में किसानों के शोषण पर रोकने और प्रदेश को शराब मुक्त बनाने की मांग की।