{"_id":"5a297ff84f1c1b8e698c058e","slug":"81512669176-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला खंगर में लेनदेन के विवाद में फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला खंगर में लेनदेन के विवाद में फायरिंग
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/सिरसागंज। नगला खंगर के विकास बाजार में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद होने पर मारपीट एवं फायरिंग होने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार को जिला अस्पताल लाया गया है। अन्य मारपीट की घटना में पिता-पुत्री घायल हो गए।
थाना एवं कसबा नगला खंगर के निवासी रामनरेश की विकास बाजार में परचून की दुकान है। उसकी दुकान के पास नगला गुलाल निवासी संजीव यादव की फोटोग्राफी की दुकान है। रामनरेश ने बताया कि ेबेटे की शादी में वीडियोग्राफी को बनाने की बात कही तो वो विरोध करने लगा।
आरोप है उसने गांव से कुछ युवकों को बुलाकर उसकी दुकान पर गाली गलौज के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। विरोध पर फायरिंग कर बाजार में दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। घटना में सचिन पुत्र रामनरेश, रामनरेश पुत्र पहुंचीलाल एवं संतोष पुत्र रामनरेश एवं धर्मेंद्र पुत्र वीरेश्वर घायल हो गए हैं। इनमें सचिन और धर्मेंद्र को छर्रे लगे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एसओ नगला खंगर ने कहा कि लेनदेन को लेकर विवाद था। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। थाना नारखी क्षेत्र के नगला मुरली में कुछ लोगों ने नेत्रपाल और उसकी बेटी पूनम को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।