फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हरियाणा में चोरी हो रहा है मथुरा के किसानों का पानी

हरियाणा में चोरी हो रहा है मथुरा के किसानों का पानी

Mon, 04 Dec 2017 07:56 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में चोरी हो रहा है मथुरा के किसानों का पानी
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। मथुरा के किसानों के हिस्से के पानी की बड़ी मात्रा में हरियाणा में चोरी हो रही है। यूपी के किसानों को पानी उपलब्ध कराने को हरियाणा में लगे अवैध कुलाबों को उखाड़ने के आदेश के बाद भी अवैध कुलाबे नहीं हटाए जा सके हैं।
विज्ञापन


मथुरा जनपद के ढ़ाई लाख से अधिक किसानों को फसल सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए जनपद के विभिन्न भागों में छोटी बड़ी कुल 148 माइनर और रजबहा हैं। इनमें ज्यादातर रजबहा व माइनर को आगरा माइनर से पानी दिया जाता है। आगरा माइनर दिल्ली के ओखला से हरियाणा राज्य की सीमा से होकर गुजर रही है। अहम बात है कि आगरा कैनाल में किसानों ने जबरन 280 से अधिक अवैध कुलाबे व नालियां बना रखी हैं। इनसे बड़ी संख्या में पानी चोरी किया जा रहा है।
विज्ञापन


चार माह पूर्व मथुरा आए सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने सभी कैनाल से अवैध कुलाबे हटाकर मथुरा के किसानों को पानी उपलब्ध कराने के आदेश किए, लेकिन अब तक 200 से अधिक अवैध कुलाबों में से 85 ही उखाड़े जा सके हैं। बाकी के 117 अवैध कुलाबों से अब भी पानी की चोरी हरियाणा के किसान कर रहे हैं। मथुरा के किसानों को भी इस समय आलू व गेहूं के लिए पानी की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘जनपद के किसानों को भरपूर पानी दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हरियाणा में मथुरा के पानी की चोरी रोकने को लगातार अभियान चला रहे हैं, 80 से अधिक अवैध कुलाबे उखाड़े गए हैं और अवैध कुलाबे लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट कराई जा रही है’
-सीपी सिंह , एक्सईएन सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed