फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   साहब जिंदा या मुर्दा पत्नी से मिलाओ

साहब जिंदा या मुर्दा पत्नी से मिलाओ

Fri, 24 Nov 2017 10:51 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
साहब जिंदा या मुर्दा पत्नी से मिलाओ
घटना के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
एटा।
विज्ञापन

पांच माह पहले अगवा की गई पत्नी को मिलाने के लिए युवक थाने और पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट रहा है। थाना पुलिस के सुनवाई न करने से परेशान युवक ने शुक्रवार को एएसपी को शिकायती पत्र दिया।

सकीट क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद निवासी राजकुमार ने एएसपी संजय कुमार को बताया कि उसने अंतर्जातीय युवती नीलम वर्मा के साथ एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। जिसे लेकर वह शहर के जेएलएन डिग्री कॉलेज के पास किराए पर रहा था। उसी समय दो जून को युवती के परिजन प्रमोद उसकी पत्नी को ले गए थे। जिसकी उसने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने बताया कि जब उसने ससुरालियों से पत्नी के बारे में जानकारी की तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। जिसकी शिकायत उसने कोतवाली नगर में दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने उस पर कोई गौर नहीं किया और उसे ही उल्टा लड़की भगाने के आरोप में जेल भेज दिया था। जेल से रिहा होने के बाद फिर से उसने पत्नी की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। ऐसे में पीड़ित युवक ने एएसपी से न्याय की गुहार लगाई जिंदा या मुर्दा पत्नी को बरामद कर मुझे मिलवा दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed