फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्कूल से गायब मिले छह शिक्षक और शिक्षामित्र, वेतन काटा

स्कूल से गायब मिले छह शिक्षक और शिक्षामित्र, वेतन काटा

Mon, 20 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
स्कूल से गायब मिले छह शिक्षक और शिक्षामित्र, वेतन काटा
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं होगी। कंट्रोल रूम के साथ ही खुद बेसिक शिक्षाधिकारी ने भी शिक्षकों की लोकेशन फोन से लेना शुरू कर दिया है। बीएसए को सोमवार को तीन शिक्षक और तीन शिक्षामित्र फोन लोकेशन में विद्यालय से गायब मिले। इस पर बीएसए ने सभी का वेतन काटने का आदेश जारी करते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा के सुधार के लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने अपने कार्यालय में एक कंट्रोल रूम का गठन किया है। कंट्रोल रूम की मदद से विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षकों का पता लगाया जा रहा है। सोमवार को बीएसए विजय प्रताप सिंह स्वयं कंट्रोल रूम में बैठ गए और उन्होंने अपने मोबाइल नंबर से शिक्षकों की लोकेशन जांच की। बीएसए को इस दौरान 9:30 बजे किशनी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय खरगपुर पर प्रधानाध्यापिका रमाकांती, शिक्षा मित्र रश्मी, व धर्मेंद्र कुमार स्कूल से गायब मिले।
विज्ञापन


बीएसए ने जागीर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मंछना की लोकेशन ली लोकेशन के दौरान प्रधानाध्यापिका दीपमाला, सहायक अध्यापिका सरस्वती तथा शिक्षा मित्र गीता बिना किसी सूचना के स्कूल से गायब मिले। इस पर बीएसए ने तत्काल प्रभाव से सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटते हुए शिक्षामित्रों का मानदेय काटने के निर्देश दिए। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षिकाओं व शिक्षा मित्रों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगते हुए नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed