फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आईजी का पुत्र बनकर पुलिस से गांजा बेचने में मांग रहा था मदद

आईजी का पुत्र बनकर पुलिस से गांजा बेचने में मांग रहा था मदद

Sat, 18 Nov 2017 08:05 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
आईजी का पुत्र बनकर पुलिस से गांजा बेचने में मांग रहा था मदद
डेमो इमेज - फोटो : डैमो
राया (मथुरा)। नशीला पदार्थ बेचने के लिए एक युवक आईजी का पुत्र बन गया। पुलिस को फोन कर गांजा बेचने के लिए दबाव डालने लगा, जब जानकारी की तो वह राया का निवासी निकला। पुलिस ने उसको नींमगांव तिराहे से 300 ग्राम नशीले पाउडर सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन


पकड़ा गया युवक मनीष कुमार निवासी नगला अंबू है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। गत दिनों युवक ने थाना प्रभारी को फोन किया था कि वह आईजी साहब का पुत्र रमेश बोल रहा है। उसका दोस्त गांजा और नशीले पदार्थ बेचने का काम करना चाहता है, तुम उसका सहयोग करना। यह सब सुन कर थाना प्रभारी का माथा ठनक गया।
विज्ञापन


जब आईजी कंट्रोल रूम से जानकारी की तो बताया कि आईजी का रमेश नाम का कोई पुत्र नहीं है। पुलिस ने उसके मोबाइल का नंबर ट्रेस किया तो वह नगला अंबू निवासी मनीष निकला। पुलिस ने छापा मार कर उसको पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed