{"_id":"5a0dbe8c4f1c1bc8678bbde9","slug":"81510850188-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल कर्मचारी के खाते से उड़ाए 48 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदल कर्मचारी के खाते से उड़ाए 48 हजार
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बेटी की शादी के लिए एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचे पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी के खाते से शातिर युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर 48 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई हैै।
पशु चिकित्सा विभाग में तैनात नरेश पुत्र हरिप्रसाद बुधवार सुबह अलीगंज रोड नाले के पास बने एटीएम पर रुपये निकालने के लिए गया था। एटीएम से रुपये निकालते समय उसे दो युवक मिल गए। जिन्होंने उससे कार्ड लेकर रुपये निकालने के लिए कहा। इस पर नरेश ने एक युवक के हाथ में एटीएम थमा दिया। इसके बाद कर्मचारी से उन युवकों ने रुपये न निकलने की कहकर उसे दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया। जिसे लेकर कर्मचारी घर लौट आया।
कर्मचारी के जाते ही शातिरों ने नरेश के कार्ड द्वारा खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी उस एटीएम कार्ड को लेकर आगरा रोड स्थित सिटी लाइफ मॉल जा पहुंचे। जहां से उन्होंने नरेश के कार्ड से 18 हजार रुपये की शॉपिंग भी की। इस तरह नरेश के खाते से आरोपियों ने 48 हजार रुपये साफ कर दिए। इसकी जानकारी उसे बैंक पहुंचने पर हुई। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई है।