{"_id":"59fcadfa4f1c1bd9538bac73","slug":"81509731834-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकेहरा में पुलिस टीम पर पथराव, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकेहरा में पुलिस टीम पर पथराव, सिपाही घायल
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना मटसेना के गांव सिकेहरा में बिजली चोरी के वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने चार नमाजद और 11 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना मटसेना क्षेत्र के गांव सिकेहरा निवासी दयाशंकर पुत्र कप्तान सिंह के खिलाफ बिजली चोरी का अभियोग मटसेना थाने में दर्ज था। दयाशंकर की ओर से न्यायालय में हाजिर नहीं होने के कारण न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। गुरुवार रात करीब दस बजे मटसेना पुलिस वारंटी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने के लिए सिकेहरा पहुंची।
पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी तो परिजनों ने दरवाजे को नहीं खोला, बल्कि मकान की छत से पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव के कारण मटसेना थाने में तैनात सिपाही प्रमोद कुमार पुत्र स्व. महेंद्र सिंह घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। सूचना पर बड़ी संख्या में फोर्स गांव में पहुंच गया। इस बीच आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मटसेना रवींद्र दुबे ने बताया कि गांव सिकेहरा में बिजली चोरी के मामले में वारंटी दयाशंकर के घर फोर्स गया था। आरोपी के परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला, बल्कि पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। एक सिपाही के चोट आई है। इस मामले में चार नामजद सहित 11 अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।