{"_id":"59fca47b4f1c1bb6678b9250","slug":"81509729403-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदारों से वसूली को गांव किया अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाएदारों से वसूली को गांव किया अंधेरे में
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
बिजली सप्लाई
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के ग्राम इटउआ में विद्युत विभाग के द्वारा बकाएदारों से वसूली न होने पर पूरे गांव की बिजली की सप्लाई की बंद कर दी है। इस कारण बिलों का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव की शीघ्र सप्लाई शुरू नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।
ग्राम इटउआ में पिछले 8 दिनों से अंधेरा हैं जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश हैं। ग्राम प्रधान रनवीर सिंह ने कहा कि विभाग के द्वारा पूरे गांव की विद्युत सप्लाई काट दी है। जबकि अधिकतर उपभोक्ता बिल जमा करते हैं। गांव की स्ट्रीट लाइटें भी रात में नहीं जल पा रही है। जिससे रात्रि में अंधेरा रहने से अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है।
ऐसे में उपभोक्ताओं में आक्रोश हैं। आक्रोशित ग्रामीण आंदोलन करने का मन बना रहे हैं। यदि विभाग ने दो दिनों में विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं की तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। मांग करने वालों में ग्रामीण उपभोक्ता हेम सिंह, चरन सिंह, रनवीर, जसवीर, तहसीलदार, जयवीर, राजवीर, धर्मेंद्र, राजू आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विद्युत विभाग के अवर अभियंता घमंडी सिंह ने बताया कि गांव के करीब 80 फीसदी उपभोक्ताओं के बिजली के बिल बकाया हैं। अधिशाषी अभियंता के आदेश पर 80 फीसदी से अधिक बकाएदारों के गांवों की बिजली की सप्लाई बंद की गई हैं। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता बिजली का बिल लगातार जमा कर रहे हैं वे इसकी शिकायत अधिशाषी अधिकारी से कर सकते हैं। यदि आदेश दिया जाता हैं तो उनकी बिजली की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।