फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अब एप से होगी शहर की सफाई

अब एप से होगी शहर की सफाई

Tue, 31 Oct 2017 11:45 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
अब एप से होगी शहर की सफाई
डेमो इमेज - फोटो : डैमो
मथुरा। अब आपको अपने आसपास की गंदगी को साफ करवाने के लिए नगर निगम की चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नगर निगम जल्द ही एक एप तैयार करने जा रहा है जिसके माध्यम से न केवल गंदगी को साफ करवाया जा सकेगा बल्कि गृहकर और जलकर भी जमा कराया जा सकेगा। नगर निगम द्वारा तैयार किए जाने वाले एप का प्रयोग गंदगी को साफ कराने में भी किया जाएगा। जनता द्वारा डाले गए गंदगी के फोटो को संबंधित सुपरवाइजर चेक करेंगे और गंदगी को साफ करवाकर सफाई का फोटो अपलोड करेंगे। इसी प्रकार से एप के जरिए नगर निगम द्वारा गृहकर और जलकर भी वसूला जाएगा। इस एप में नगर निगम द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी होगी। बाहर से आने वाले पर्यटक को नगर निगम के इस एप पर मंदिरों की लोकेशन की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा निगम के शौचालय आदि सुविधाओं के बारे में भी बताया जाएगा ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को असुविधा न हो। नगर आयुक्त उज्जवल कुमार ने बताया कि इस प्रकार का एप जल्द ही तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed