फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन मेें एकजुट हुए कर्मचारी

पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन मेें एकजुट हुए कर्मचारी

Thu, 12 Oct 2017 10:46 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन मेें एकजुट हुए कर्मचारी
कासगंज की गांधी मूर्ति पर एनपीएस का पुतला फूंकते अटेवा पेंशन बचाओ मंच के कार्यकर्ता
एटा। अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले गुरुवार को जिले में नई पेंशन योजना की शवयात्रा निकाली गई। इस मौके पर सरकारी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं जुलूस में बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान जुलूस शहीद पार्क से शुरू होकर जीटी रोड, गांधी मार्केट होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। जहां कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर डीएम को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अटेवा के प्रभारी डॉ. नंदलाल निर्भय ने कहा कि विधायक, सांसद पांच साल सेवा करने पर पेंशन के हकदार हो जाते हैं, लेकिन जो कर्मचारी किसी संस्थान में 60 वर्ष सेवा देगा उसको पेंशन से वंचित कर दिया गया है। देश के तीन राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू है।
विज्ञापन


नई पेंशन योजना के जरिए कर्मचारियों की कमाई पर निजी कंपनियों को डाका डालने की छूट दी जा रही है। ललित कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी लगातार निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। प्रेमवीर फौजी ने कहा कि संगठन नई पेंशन योजना की मांग करता है। विवेक यादव ने कहा कि अगर पुरानी पेंशन की बहाली नहीं की गई, तो 2019 के लोकसभा चुनाव में सरकार को कर्मचारी सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सर्फाई कर्मचारी संघ के निखिल चौहान, ज्ञानेंद्र पाल सिंह, रामनिवास, पवन गौतम, रवि प्रकाश, प्रिया शर्मा, मधु यादव, डॉ. बजीर अंसारी, खूबीराम, चंद्रपाल सिंह यादव, भोजराज सिंह शाक्य, डॉ. मनोज मिश्रा, आनंद पटेल, ओमपाल सिंह, रामलखन पासी समेत तमाम कर्मचारी संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed