फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सभासद के घर पथराव, फायरिंग

सभासद के घर पथराव, फायरिंग

Sat, 16 Sep 2017 11:41 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
सभासद के घर पथराव, फायरिंग
फायरिंग
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला दिनेश नगर निवासी सभासद के घर दबंगों ने पथराव करने के बाद फायरिंग कर दी। इससे घर में मौजूद लोग किसी तरह से बच गए। जानकारी पाकर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ की सभासद गंगा देवी अपने घर पर मौजूद थी। उसी समय दबंग लोगों ने घर पर पथराव करते हुए फायर भी कर दिए। अचानक शुरू हुए पथराव और फायरिंग को देख लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने-अपने सुरक्षित स्थान पर छुप गए। उसी समय घटना के बारे में लोगों ने कोतवाली नगर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच कराई जा रही है। जांच में आने वाले तथ्यों पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


नाली के विवाद में भाई को गोली मार किया लहूलुहान
एटा। खेत से गुजर रही पानी की नाली के विवाद में भाई को दूसरे भाई ने गोली मार दी। उसे जिला अस्पताल से डाक्टरों ने गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया।
थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव बाकलपुर निवासी निवासी रुकम पाल और उसके भाई ओमपाल का खेत में सिंचाई के लिए गुजरी नाली को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को दोनों भाई उसी विवाद वाले खेत पर मौजूद थे। तभी पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। कहासुनी होने के साथ मारपीट और गालीगलौज की भी नौबत आ गई। आरोप है ओमपाल ने अपने भतीजे के साथ मिलकर उस पर फायर कर दिया। फायर रुकम पाल के बाजू में लगी। गोली लगने से रुकम पाल गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पाकर परिवारीजन भागते हुए खेत पर पहुंच गए। जहां से परिवारीजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल पहुंचे रुकम पाल को चिकित्सकों ने प्रथम उपचार दे गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निधौलीकला का कहना है कि दोनों भाईयों में मारपीट की जानकारी मिली थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ढटिंगरा में फायरिंग, पथराव से फैली दहशत

एटा। मामूली विवाद को लेकर दबंगाें ने घर में घुसकर मारपीट कर पथराव और फायरिंग कर दी। इससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने थाना जसरथपुर में दर्ज कराई है।

थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव ढटिंगरा निवासी देशराज पुत्र शिवराम गुरुवार को अपने घर पर मौजूद था। उसी समय मामूली विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर गांव का ही रुप सिंह पुत्र राजपाल सिंह उसके घर पर जा धमका और उससे गालीगलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर दबंगाें ने उसके साथ पहले तो मारपीट करते हुए पथराव किया। बाद में दहशत फैलाने को लेकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इससे वह किसी तरह से बच गया। इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने थाना जसरथपुर में दर्ज कराई है। इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed