फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सपा सरकार की एक और योजना पर ताला

सपा सरकार की एक और योजना पर ताला

Fri, 18 Aug 2017 03:19 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
सपा सरकार की एक और योजना पर ताला
अखिलेश - फोटो : SELF
आगरा। सपा सरकार की एक और योजना पर ताला लटक गया है। कर्मचारी और विद्यार्थियों के प्रशिक्षण के लिए कमिश्नरी में शुरू किया गया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र बजट के अभाव में बंद हो गया है। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद से ही केंद्र पर ताले लटके हैं। रखरखाव के अभाव में 35 कंप्यूटर कबाड़ा हो गए हैं।
विज्ञापन


योगी सरकार ने सपा सरकार की कई योजनाओं पर ब्रेक लगा दिया है। कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र इन्हीं में से एक है। अखिलेश सरकार ने अपनी लैपटॉप योजना के तहत इंटर पास तमाम छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए थे। इन्हें संचालित करने के लिए सरकार की ओर से ही 15-15 दिन के प्रशिक्षण की नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को भी कंप्यूटर के बारे में प्रशिक्षण दिया जाता था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र को और प्रभावी बनाते हुए वर्ष 2015 में इसका फिर से शुभारंभ किया था लेकिन योगी सरकार के आते ही केंद्र पर ताले लटक गए।
विज्ञापन


ये था महत्व
वर्तमान में अधिकांश सरकारी कार्य कंप्यूटर पर ही होते हैं। योजनाओं से संबंधित आए दिन नये सॉफ्टवेयर आ रहे हैं। इन पर कार्य करने के लिए वरिष्ठ कर्मचारियों को प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। प्रशिक्षण केंद्र बंद होने के बाद से प्रशासन के पास एक भी ऐसा माध्यम नहीं है, जहां कर्मचारियों को कंप्यूटर के बारे प्रशिक्षित किया जा सके। पूर्व में कर्मचारियों को यहीं पर प्रशिक्षण दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये योजनाएं भी हुई बंद
सरकार के कार्यों के प्रचार-प्रसार के लिए अखिलेश सरकार में एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी।
साइकिल ट्रैक जगह-जगह से उखड़ गया है। इसकी मरम्मत के लिए भी कोई बजट नहीं किया गया।
सपा सरकार में ताज खेमा और ताज नेचर वॉक के दिन बहुर गए थे लेकिन अखिलेश सरकार जाते ही अधिकारियों ने इनकी ओर से मुंह मोड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed