फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कर्मचारियों की मनमानी से बेपटरी हुआ रोस्टर

कर्मचारियों की मनमानी से बेपटरी हुआ रोस्टर

Thu, 10 Aug 2017 12:00 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की मनमानी से बेपटरी हुआ रोस्टर
ट्रांसफार्मर सही करते बिजली कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। जिले में बिजली आपूर्ति का रोस्टर बेपटरी हो चुका है। शहर से लेकर देहात तक बिजली की अघोषित और कटौती जारी है। मंगलवार को भी रात से शुरू हुई ट्रिपिंग बुधवार को दिनभर जारी रही।
विज्ञापन


इससे पानी की समस्या के साथ जहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। जिसका लोगों में गुस्सा है।

मंगलवार की रात से बुधवार की दोपहर तक शहर से लेकर देहात तक बिजली की आवाजाही बनी रही। रात को तो कई मोहल्लों के लोग कटौती के कारण सो नहीं सके।

वहीं बुधवार की सुबह शहर के कई इलाकों में पेयजल की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा। शहर के मोहल्ला करहल रोड, आगरा रोड, ज्योंती रोड, हिंदपुरम, नगला पजाबा, गोलाबाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में घिरोर, बरनाहल, सुल्तानगंज, कुसमरा, कुर्रा क्षेत्र में बुधवार की दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित होती रही।
विज्ञापन


कस्बे के रहने वाले सुशील जैन, अनिल शर्मा, कमलेश गुप्ता, गुंजन जैन, आशू गुप्ता, रोमित अरोरा का कहना है कि विभाग के कर्मचारियों की मनमानी से रोस्टर बेमानी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोस्टर के हिसाब से बिजली की आपूर्ति देने के लिए सही क्षमता के ट्रांसफार्मर, जर्जर तार, खंभे दुरुस्त करने के साथ ही उपकरणों को भी ठीक किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed