फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   एसएसपी दफ्तर के समीप महिला से नकदी, गहने लूटे

एसएसपी दफ्तर के समीप महिला से नकदी, गहने लूटे

Tue, 01 Aug 2017 11:29 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर के समीप महिला से नकदी, गहने लूटे
demo pic
एटा।
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर से कुछ कदम दूरी पर बैंक से रुपये लेकर जा रही महिला ऊषा से बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े 22000 रुपये और गहने लूटकर फरार हो गए। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। दुस्साहसिक वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के होली मोहल्ला निवासी ऊषा सक्सेना पत्नी नरेंद्र मंगलवार दोपहर को स्टेट बैंक से 22000 रुपये निकाल कर थैला में रखकर घर लौट रहीं थीं। वह कचहरी तिराहे स्थित अंबेडकर पार्क के पास पहुंची तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उससे थैला छीनकर भाग गए। पीड़ित महिला ने बताया कि थैले में 22000 रुपये और सोने की अंगूठी और जंजीर रखी थी। मामले की शिकायत महिला ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed