फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रसोई प्लांट में कार्यरत युवक की हत्या

रसोई प्लांट में कार्यरत युवक की हत्या

Mon, 24 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
रसोई प्लांट में कार्यरत युवक की हत्या
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के अटल्ला चुंगी स्थित आश्रम में रहने वाले युवक की हत्या कर दी गई है। रविवार की दोपहर वह गली में घायल मिला था। पत्नी ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मूलरूप से मध्य प्रदेश के सागर के गांव स्योराह निवासी मंटू यादव करीब 10 वर्ष से पत्नी जयकुमारी और दो बच्चों के साथ वृंदावन के अटल्ला चुंगी स्थित कांच के मंदिर में रह रहा था।
विज्ञापन


मंटू अक्षय पात्र की रसोई प्लांट में नौकरी करता था। जबकि उसकी पत्नी जय कुमारी भी कांच के मंदिर में कार्यरत है। बताया जाता है कि रविवार की सुबह किसी ने फोन करके मंटू को आश्रम के बाहर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर वह गली में बेहोश और घायल मिला। उसके कान, सिर के पीछे से खून बह रहा था। पत्नी और स्थानीय लोग उसे लेकर राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल गए।

यहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां के डॉक्टरों ने मंटू को मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने फोन करके बुलाने वाले पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने मंटू के मोबाइल पर आए नंबर की पड़ताल शुरू कर दी है। कुछ लोगाें का कहना है कि मंटू की हत्या रुपयों के लेनदेन को लेकर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed