फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भ्रष्टाचार के 40 मामलों पर अखिलेश ने नहीं की थी कार्रवाई: राम नाईक

भ्रष्टाचार के 40 मामलों पर अखिलेश ने नहीं की थी कार्रवाई: राम नाईक

Mon, 24 Jul 2017 01:10 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के 40 मामलों पर अखिलेश ने नहीं की थी कार्रवाई: राम नाईक
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala
आगरा। राज्यपाल राम नाईक ने अखिलेश सरकार से अपने संबंध अच्छे बताते हुए उस पर हमला भी बोला। कहा कि लोकायुक्त के माध्यम से मिले भ्रष्टाचार के 40 मामले उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजे थे। मगर, इनमें से एक पर भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि इन सभी मामलों को अब फिर से योगी सरकार को सौंपा गया है। वह इनकी जांच करा रहे हैं। वहीं, राम नाईक ने योगी सरकार को भी कानून व्यवस्था में सुधार की नसीहत दी।
विज्ञापन


रविवार को महाराष्ट्र मंडल के कार्यक्रम के बाद होटल क्लार्क शिराज में राम नाईक ने बतौर राज्यपाल अपने तीन साल का कार्यवृत्त पेश किया। इसके बाद प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त एक कुलपति प्रो. मुन्ना सिंह को वह निलंबित कर चुके हैं। छह और कुलपतियों की शिकायत के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि इनका मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के 29 विश्वविद्यालयों का शैक्षिक कैलेंडर बिगड़ा हुआ था। मगर, अब इनमें काफी सुधार हुआ है। पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ शिकायत पर राज्यपाल ने कहा कि जांच जारी है। क

हा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि कुलपतियों के साथ बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल हुए। इससे पहले ऐसा नहीं होता था, इसकी वजह से कुलपतियों, कुलाधिपति (राज्यपाल) और सरकार के बीच सामंजस्य नहीं बैठ पाता था।


राम नाईक ने कहा कि जिस तरह से अखिलेश सरकार से कानून व्यवस्था में सुधार के लिए कहा था, उसी तरह से योगी सरकार को भी इसमें सुधार के लिए कहा गया है। समाज का अधिकार है कि उसे पूरी सुरक्षा मिले। राज्यपाल ने कहा कि सदन तभी अच्छा चलता है, जब विपक्ष को कहने का मौका मिले और सरकार को अपना काम करने का रास्ता। योगी सरकार के साथ वह प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed