{"_id":"595e78234f1c1bb56e8b472b","slug":"81499363363-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा से रोशन होगा कलक्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा से रोशन होगा कलक्ट्रेट
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
सौर ऊर्जा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। बिजली की खपत कम कर वैकल्पिक ऊर्जा के प्रयोग के अभियान के तहत अब कलक्ट्रेट परिसर को सौर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा। इससे
सरकारी मशीनरी की लाखों रुपये प्रतिमाह की बचत होगी और बिजली विभाग का बोझ भी कम होगा।
सरकार वैकल्पिक ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देकर विभिन्न विभागों की बिजली विभाग पर निर्भरता समाप्त करने को अभियान चला रही है। बिजली विभाग को भी सरकारी भवनों पर लगातार बढ़ रहे बिजली के बिल से मुक्ति दिलाना है, जिनका भुगतान ही नहीं होता है। इसी क्रम में अब कलक्ट्रेट परिसर में स्थित विभिन्न भवनों की छतों पर शीघ्र ही सौर ऊर्जा प्लांट लगाया जाएगा। इसकी कुल क्षमता 50 किलोवाट की होगी। इसके निर्माण पर करीब 70 लाख रुपये खर्चा आएगा। सौर ऊर्जा प्लांट लगने के बाद कलक्ट्रेट परिसर के सभी भवनों को बिजली की आपूर्ति इसी से की जाएगी।
आवश्यकता पड़ने पर ही बिजली विभाग के कनेक्शन का प्रयोग किया जाएगा। एसडीएम अमित सिंह ने बताया कि शासन ने कलक्ट्रेट में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए मंजदूरी दे दी है। इसके लिए 70 लाख रुपये भी स्वीकृत कर दिए गए हैं। शीघ्र ही इसके निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
पालिका में पहले ही लग चुका है प्लांट
नगर पालिका के भवन पर पहले ही सौर ऊर्जा प्लांट लगाया जा चुका है। इसकी क्षमता 30 किलोवाट है। इससे पालिका भवन के अलावा आसपास की गलियों में लगी दो सौ स्ट्रीट लाइटों को भी बिजली दी जा रही है।