{"_id":"595293664f1c1b82208b456e","slug":"81498583910-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर सदर बोल रहा हूं, गहने और कैश ले जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर सदर बोल रहा हूं, गहने और कैश ले जाओ
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
police
मथुरा। पुलिस ईमानदार होती है। थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने मंगलवार को आगरा की महिला को गहनों और हजारों की नकदी से भरा पर्स लौटाकर यह साबित कर दिया। महिला का यह पर्स रास्ते में गिर गया था।
आगरा निवासी विजेता पत्नी मनोज बस से एनसीसी तिराहे पर उतरीं और यहां से केहरी नगर जाने के लिए टेंपो में सवार हो गईं। इस दौरान उनका पर्स गिर गया। एक युवक पर्स उठाने दौड़ा लेकिन तभी अपनी गाड़ी से गुजर रहे थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह की इस पर नजर पड़ी।
प्रभारी निरीक्षक ने गाड़ी रुकवाई और युवक से पर्स लेकर थाने पहुंचे। पर्स में सोने की चार चूड़ियां और 30 हजार रुपये नगद थे। उसमें एक पर्ची भी थी, जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा था। सुबोध कुमार सिंह ने उस नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन
फोन महिला के पति मनोज ने उठाया। इंस्पेक्टर ने उनको पर्स मिलने की जानकारी दी। विजेता थाना सदर बाजार पहुंची। प्रभारी निरीक्षक ने उनको पर्स सौंप दिया।