{"_id":"6058ce498ebc3ed8321ac3bd","slug":"8000-villeagers-binding-on-bond-in-kasganj-kasganj-news-agr48575214","type":"story","status":"publish","title_hn":"8000 से अधिक ग्रामीण अब तक मुचलकों पर पाबंद, अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8000 से अधिक ग्रामीण अब तक मुचलकों पर पाबंद, अभियान जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस सुरक्षा का खाका तैयार चुका है। गांव-गांव माहौल परखने के लिए पुलिस की टीमें पहुंच रही हैं। अब तक 8 हजार से अधिक ग्रामीण मुचलकों पर पाबंद किए जा चुके हैं। जबकि पाबंदी के लिए अभियान निरंतर जारी है। शस्त्र लाइसेंसों का ब्योरा जुटाने के बाद पुलिस की टीमें शस्त्र जमा कराने पर विशेष फोकस बनाए हुए है।
पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जहां एक ओर प्रशासन आरक्षण जारी कर चुका है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी तैयारियों में जुटी है। सुरक्षा का जिम्मा पुलिस पर है। पुलिस के अफसर इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की कोशिश कर रहे हैं। एसपी मनोज सोनकर, एएसपी आदित्य वर्मा सभी क्षेत्राधिकारी गांव-गांव पहुंच रहे हैं। सभी हलका इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में बीट के सिपाहियों के साथ पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों से ऐसे लोगों के नाम पूछे जा रहे हैं जिनसे शंातिभंग का अंदेशा है। पुलिस शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर चिह्नित किए गए लोगों को मुचलकों पर पाबंद कर रही है। 8000 से अधिक ग्रामीण पाबंद किए जा चुके हैं। शस्त्र जमा कराए जा रहे हैं। ग्रामीणों को पुलिस सुरक्षा का भरोसा दे रही है।
प्रशासन भी करेगा पाबंदी
जहां एक ओर पुलिस ग्रामीणों को पाबंद कर रजिस्टर में नाम दर्ज कर रही है वहीं ऐसे लोग जिनसे पूर्व में चुनाव के दौरान विवाद की स्थिति बनी उन्हें शांतिभंग की धाराओं में उपजिलाधिकारी स्तर से भी पाबंद किया जाएगा। इसके लिए भी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
आंकड़ों की नजर में
- 423 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों का जुटाया शस्त्रों का ब्योरा।
- 20 हजार ग्रामीणों को मुचलकों पर पाबंद करने का है लक्ष्य।
वर्जन-
- ग्रामीणों को शांति भंग की आशंका के मद्देजनर मुचलकों पर पाबंद किया जा रहा है। निरंतर गांव-गांव पहुंचकर सुरक्षा का माहौल परखा जा रहा है। चुनाव पूरी तरह शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने का लक्ष्य है। - आदित्य वर्मा, एएसपी।