फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   80-Year-Old Visually Impaired Teacher to Undergo Surgery at Military Hospital

UP: पीएचडी बाबा के दावों का सच आया सामने, अब मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा उपचार; आंखों की होगी जांच

Wed, 06 May 2026 10:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 06 May 2026 10:13 AM IST
सार

दृष्टिबाधित 80 वर्षीय डॉ. संतोष गोयल का मिलिट्री अस्पताल में इलाज शुरू हो गया है और जल्द आंखों का ऑपरेशन किया जाएगा। वायरल वीडियो के बाद सेना ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन
80-Year-Old Visually Impaired Teacher to Undergo Surgery at Military Hospital
डाॅक्टर संतोष गोयल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में दृष्टिबाधित 80 वर्षीय डॉ. संतोष गोयल का मिलिट्री हॉस्पिटल में आंखों का ऑपरेशन किया जाएगा। उनका नेत्र रोग विशेषज्ञ ने उपचार भी शुरू कर दिया है। शुरुआत में कई जांच की जाएंगी। उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

डॉ. संतोष गोयल ने कहा था कि वह नेशनल डिफेंस एकेडमी में अंग्रेजी के शिक्षक थे। आंखों की रोशनी जाने की वजह से नौकरी छूट गई थी। 15 साल की नौकरी पूरी हो जाती तो उन्हें पेंशन भी मिलने लग जाती। बाबा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद सेना पुलिस उनके पास पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू आगरा स्थित नगला पदी में वह एक मंदिर में रह रहे थे। बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहे थे। सेना पुलिस ने बाबा को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया था। सेना के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप ने बताया कि बाबा का डॉ. संतोष गोयल उपचार कर रहे हैं। उनकी आंखों में समस्या है। इसलिए उन्हें नेत्र चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है। उनकी सभी जांच की जाएंगी। इसके बाद उपचार शुरू होगा। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व में वह नेशनल डिफेंस एकेडमी में शिक्षक थे। इस बात की पुष्टि हो गई है। उनके परिवार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed