फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   80 people identified to coronavirus infected lady of agra

कोरोना : संक्रमित युवती के संपर्क में आने वाले 80 लोग चिन्हित, जांच को भेजे जाएंगे सैंपल

Tue, 17 Mar 2020 12:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Mar 2020 12:51 AM IST
सार

कोरोना वायरस संक्रमित मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री बनाते हुए इसके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
80 people identified to coronavirus infected lady of agra
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

पति के साथ विदेश से लौटी महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद आगरा से दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ है। संक्रमित महिला दिल्ली से गतिमान एक्सप्रेस बैठ कर आगरा आई थी। इसके कारण संक्रमित मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री बनाते हुए इसके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती संक्रमित मरीज का पहला नमूना अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी भेजा गया था। यहां से कन्फर्म रिपोर्ट के लिए किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ नमूना भेजा गया था। तकनीकी दिक्कत के कारण शनिवार को मरीज का दोबारा नमूना लेकर केजीएमयू भेजा गया था, यहां भी इसकी रिपोर्ट में संक्रमित पाया गया। 
विज्ञापन


अब संक्रमित मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री बनाई जा रही है। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश वत्स ने तीन टीम बनाई हैं। टीम ने संक्रमित मरीज के संपर्क में आए ऐसे करीब 80 लोग चिह्नित किए हैं। सीएमओ ने कहा कि जो लोग महिला के संपर्क में आए हैं, उनके नमूने लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ फरवरी को आई थी आगरा

कोरोना संक्रमित मरीज 23 फरवरी को ग्रीस, एक मार्च को स्विटरजलैंड, चार को पेरिस, छह को मुंबई और आठ को बंगलूरू से दिल्ली और नौ मार्च को गतिमान से आगरा आई थी। जिस कोच में युवती आई, उस कोच के सभी यात्रियों को रेलवे ने ट्रेस किया। यात्रा के दौरान युवती के संपर्क व आसपास की सीटों पर बैठें यात्रियों की सैंपलिंग की गई। 

उधर, मंगलवार से संक्रमित मरीज के घर के आसपास तीन किमी क्षेत्र में स्वास्थ्य सर्वे शुरू होगा। इसके लिए सीएमओ ऑफिस में बैठक कर कार्ययोजना बनाई गई। स्वास्थ्य सर्वे के नोडल ऑफिसर डॉ. संजीव बर्मन ने बताया कि एहतियातन सर्वे किया जा रहा है। घरों पर टीम जाकर लोगों की सेहत की जानकारी कर रिपोर्ट बनाएगी। किसी में आशंका पर उसके नमूने लिए जाएंगे।

सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि संक्रमित मरीज का एसएन के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। युवती के रेलवे अधिकारी पिता सहित आठ परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, उन्हें घर पर ही सघन निगरानी में रखा गया है। युवती के संपर्क में आए 80 लोग चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed