यूपी में फिर हुई 'टप्पल' जैसी वारदात, 8 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या, तेजाब से जलाया चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में फिर टप्पल जैसी वारदात हुई है। कासगंज के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव पड़ोसी के घर से बरामद हुआ। उसका चेहरे तेजाब से जला हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, वहीं एक महिला को हिरासत में लिया है।
मासूम बच्ची सोमवार को दोपहर के समय घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बच्ची का शव मंगलवार को उसकी रिश्ते की दादी के घर से बरामद हो गया। उसका शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।
बच्ची के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई थी। पहचान मिटाने के लिए चेहरा तेजाब से जला दिया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस के अलावा डीआईजी डॉ. प्रीतेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ आईपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
आरोपी महिला हिरासत में
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही लोगों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने रिश्ते की दादी को हिरासत में ले लिया, जबकि परिजन मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन ने बताया कि हत्या के कारण का पता लगाने के लिए गहनता से जांच की जा रही है। जिस महिला के मकान से शव मिला है, उसे हिरासत में लिया गया है। गुमशुदगी को हत्या के मामले में तरमीम कर लिया जाएगा।
उधर, बच्ची की हत्या के आरोप में हिरासत में ली गई महिला पुलिस को भी धमकाती नजर आई। वो बार बार धमकी दे रही थी कि उसकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। जिले में जो भी डीएम या एसपी रह चुके हैं, वे सभी उसे जानते हैं।