फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   77 corona infected and met in district

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 77 मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 06 May 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
77 corona infected and met in district
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में 15 दिनबाद जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सौ से नीचे आया है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 77 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8452 पहुंच गई है। आठ संक्रमितों को कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक संक्रमित मैनपुरी विकास खंड में मिले यहां कुल 37 संक्रमित पाए गए। वहीं कुरावली विकास खंड में 17, जागीर में सात, किशनी और बेवर में छह-छह, सुल्तानगंज में दो, करहल और बरनाहल विकास खंड में मात्र एक-एक कोरोना संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने कहा कि जनपद के लिए राहत भरी खबर है कि अब धीरे-धीरे कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। पिछले 15 दिन में पहलीबार कोरोना संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा 100 से नीचे रहा है। सीएमओ ने आठ संक्रमितों को कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अन्य को होम आइसोलेट किया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों से जांच कराए जाने की अपील की है। होम आइसोलेट लोगों की निगरानी के लिए क्षेत्रीय चिकित्साधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed