फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   75 percent subsidy will be available in PM Suryaghar Yojana

Agra News: पीएम सूर्यघर योजना में मिलेगी 75 फीसदी सब्सिडी

Tue, 12 Mar 2024 10:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Mar 2024 10:35 AM IST
विज्ञापन
75 percent subsidy will be available in PM Suryaghar Yojana
कासगंज। पीएम सूर्यघर योजना के तहत पंजीकरण की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार तक 7196 पंजीकरण हो चुके हैं। सरकार उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने के लिए 75 फीसदी का अनुदान दे रही है। जबकि उपभोक्ता को महज 25 फीसदी ही अंशदान के रूप में अदा करना होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजली की बचत के लिए सौर ऊर्जा प्लांट घर-घर लगाए जाने को प्राथमिकता दी है। इसके लिए उपभोक्ता डाकघर में पंजीकरण करा रहे हैं। डाक विभाग भी तन्मयता से इस कार्रवाई को आगे बढ़ा रहा है। डाकिए, डाक सेवक एवं विभागीय लोग ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में घर-घर सर्वे कर योजनाओं को गति प्रदान कर रहे हैं। सोमवार तक 7196 उपभोक्ताओं ने अपने पंजीकरण सुनिश्चित कर दिए हैं। योजना के अंतर्गत उपभोक्ता को सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने के लिए मात्र 25 फीसदी अंशदान के रूप में देना होगा। जबकि 75 फीसदी सब्सिडी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed