{"_id":"6629af351e8c3f72360aa507","slug":"720-lakh-cheated-in-the-name-of-getting-job-in-health-department-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-114334-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 7.20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 7.20 लाख
Thu, 25 Apr 2024 06:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के एक युवक से स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 7.20 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में एसपी से शिकायत की गई। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ग्राम पवसरा निवासी मनोज का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग में उसकी नौकरी लगवाने का अनवर निवासी जीवनगढ़ अलीगढ़ और सुशील निवासी प्रेमनगर आलमबाग लखनऊ ने झांसा दिया। एक वर्ष पूर्व आरोपियों ने 7.20 लाख रुपये की डिमांड नौकरी लगवाने के एवज में की। उनकी बातों में आकर उसके द्वारा मांगी की रकम आरोपियों को दे दी। लेकिन न तो उसकी नौकरी लगवाई गई और न ही उसके रुपयों को वापस किया गया।
आरोपी रुपये मांगने पर टालमटोल कर रहे हैं। इस मामले में उसने थाना पुलिस से शिकायत की। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।