फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रदेश में लागू की इजराइल सिंचाई पद्धति: धर्मपाल

प्रदेश में लागू की इजराइल सिंचाई पद्धति: धर्मपाल

Fri, 01 Feb 2019 10:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में लागू की इजराइल सिंचाई पद्धति: धर्मपाल
एटा। गांव की तरक्की होने पर ही देश की तरक्की हो सकती है। किसान की तरक्की तब हो सकती है, जब उसकी फसल के लिए पर्याप्त पानी मिल सके। इसलिए हमने किसानों के लिए इजराइल पद्धति पर सिंचाई की व्यवस्था प्रदेश में लागू की है। नहीं हमने पूर्व सरकारों की तुलना में इस वर्ष 36 हजार हेक्टेयर अधिक क्षेत्रफल की सिंचाई की है। ये बातें शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमने रोस्टर के हिसाब से नहरों में पानी मुहैया कराया है, जिसके चलते पैदावार के क्षेत्रफल में हरियाणा और पंजाब के बाद यूपी तीसरा प्रदेश बन गया है। इतना ही नहीं हमने वाण सागर, मध्य गंगा, अर्जुन सहाय और सरयू नहर परियोजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है, जो वर्ष 2020 तक पूरा हो जाएगा। इस दौरान सदर विधायक विपिन कुमार डेविड, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर शामिल रहे।
विज्ञापन

- नदी संरक्षण एवं पुनर्जीवन सेल का किया गठन
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पहचान खो रही नहरों के संरक्षण के लिए नदी संरक्षण एवं पुनर्जीवन सेल का गठन किया है जिसके तहत प्रदेश की आठ उन नदियों को शामिल किया है, जो महाभारत और रामायण काल की है, जिनमें अरिल नदी, श्रोत नदी, तमसा, गोमती, मनोरमा, आमी, वरुणा आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गठबंधन नहीं ठगबंधन :
सिंचाई मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सपा और बसपा का गठबंधन नहीं है। यह ठग बंधन है। इससे भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ रहा। भाजपा 74 सीट जीत कर केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है।

बजट में रखा गया है हर वर्ग का ध्यान
बजट को लेकर सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के सपनों का भारत बनाने के लिए वित्त मंत्री ने पूरा ध्यान रखा है। गरीब, किसान, मजदूर के साथ साथ हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed