{"_id":"5c265bb0bdec2256a770584b","slug":"71546017712-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड होल्डअप की घटना का खुलासा करने में लगी टीमों की हो समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड होल्डअप की घटना का खुलासा करने में लगी टीमों की हो समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहावर। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को सहावर थाने का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के रखरखाव के साथ ही साफ सफाई की व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि रोड होल्डअप की घटना में लगी टीमों की प्रतिदिन समीक्षा की जाए।
पुलिस अधीक्षक दोपहर के समय थाने पर पहुंचे। जहां उन्हें थाना पुलिस ने सलामी देकर अगवानी की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में भ्रमण करके परिसर की साफ सफाई को देखा और उन्होंने सफाई के संबंध में निर्देश दिए। थाना कार्यालय में उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण किया। अपराध रजिस्टर सहित अन्य अभिलेख देखे। जिनका रख रखाव और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
थाने में मौजूद लावारिस वाहनों और विभिन्न घटनाओं से संबंधित वाहनों का निस्तारण कराने के संबंध में भी उन्होंने निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी एवं सहावर सीओ के साथ पिछले दिनों हुईं रोड होल्डअप की घटना के खुलासे के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने हिरासत में लिए संदिग्धों से हुई पूछताछ के ब्यौरे को लेकर भी समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रोड होल्डअप की घटना का शीघ्र खुलासा किया जाए। उन्होंने कहा कि टीमों के द्वारा किए जा रहे कार्य की समीक्षा प्रतिदिन की जाए।
विज्ञापन
परेड के दौरान पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
कासगंज। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को परेड के दौरान पुलिस लाइन में भ्रमण करते हुए मैस का निरीक्षण किया। बैरकों का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान यूपी 100 की गाड़ियों का रिसपोन्स टाइम सुधारने के निर्देश दिए।