{"_id":"5c09696bbdec2241852c5430","slug":"71544120683-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रशासन ने रोकी बजरंग दल की शौर्य विजय दिवस यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रशासन ने रोकी बजरंग दल की शौर्य विजय दिवस यात्रा
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। छह दिसंबर की संवेदनशीलता को देखते हुए गुरुवार को जिले का फोर्स सतर्क रहा। बजरंग दल, विहिप कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ के बाद शहर में विजय जुलूस निकालने का प्रयास किया तो उसे कोटला चुंगी चौराहे पर पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया।
प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम नहीं होगा। इस दौरान बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं और सीओ से विवाद भी हो गया। लेकिन बाद में बजरंग दल, विहिप कार्यकर्ता मान गए।
बजरंगदल ने शौर्य दिवस के तहत कैंप कार्यालय कांता रिसोर्ट में आचार्य आरडी शास्त्री के निर्देशन में हवन यज्ञ कराया। बजरंग दल, विहिप के ही कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण किए जाने का संकल्प लिया। नौ दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में साधु संतों के नेतृत्व में होने वाले सम्मेलन में पहुंचने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
हवन यज्ञ के बाद बजरंग दल, विहिप युवा कार्यकर्ता कैंप कार्यालय से बाहर निकले तो कोटला चुंगी चौराहे पर तैनात सीओ सिटी संजय वर्मा, एसएचओ उत्तर रवींद्र दुबे, दक्षिण प्रवेश कुमार, रसूलपुर तेजबहादुर सिंह चंदेल, रामगढ़ केपी सिंह के साथ अन्य पुलिस बल ने रैली को रोक दिया।
इस दौरान प्रांत गौरक्षा प्रमुख पंडित वीनेश भाई, विहिप के ही जिलाध्यक्ष रमाकांत पचौरी, रवींद्र शर्मा की सीओ सिटी संजय वर्मा से नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस फोर्स की सख्ती के चलते हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने विजय रैली को निकालने से रोक दिया। हालांकि बाद में युवा कार्यकर्ता बाइक से बाईपास रोड स्थित गोपाल आश्रम प्रांगण में ही एकत्रित हुए और यहां हनुमानजी की मूर्ति के पास बैठक के बाद घरों को रवाना हो गए। पंडित हरीशबाबू राजौरिया ने प्रशासन पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया है।
इस दौरान ऋषभ मिश्रा, नंदू ठाकुर, ओमप्रकाश दिवाकर, राजीव शर्मा, जितेंद्र सारस्वत, संतोष यादव, प्रवेश शुक्ला, रिंकू शर्मा, प्रशांत यादव, महेंद्र जाटव, अजय राजपूत, मोहित ठाकरे आदि मौजूद थे।
हिंदूवादी संगठनों के विजय एवं मुस्लिम संगठनों के काला दिवस को ध्यान में रखते हुए जिला भर का फोर्स सतर्क रहा। डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी सचिंद्र पटेल पूरे जिले में नजर रखे हुए थे। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह अपने-अपने क्षेत्रों के आयोजन की लोकेशन लेते रहे।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और नेलोपा के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने बाबरी की शहादत दिवस पर काला दिवस मनाया। मुस्लिम समाज ने कुरान ख्वानी के साथ मुल्क में अमन चैन की दुआ की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर बाबरी मस्जिद को उसी स्थान पर बनाए जाने की मांग की। प्रसपा ने काली पट्टी बांधकर गांधीपार्क में आंदोलन किया।
कोहिनूर रोड पर शफीक अहमद गुड्डू भाई के नेतृत्व में कुरान ख्वानी के साथ मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह को दिए ज्ञापन में बाबरी मस्जिद को उसी स्थान पर बनाने, दोषियों को सजा दिलाने, दंगे, फसाद में शहीदों के परिवारों को मुआवजा देने, विहिप, शिवसेना, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी संगठनों पर रोक लगाने, आतंकवाद के नाम पर जेलों में बंद बेकसूर मुस्लिम युवकों को रिहा कराने, आबादी के हिसाब से मुस्लिम समाज को नौकरी में आरक्षण की मांग की।
डा. वकार अहमद, नाजिमउद्दीन, अच्छे भाई, शमीम अहमद सिद्दीकी, मौलाना सलाउद्दीन रब्बानी, नईम सिद्दीकी, हाफिज खालिद, मुहम्मद असलम, अब्बास अली,हाजी रहीश बदरुल हसन आदि शामिल थे।
प्रसपा के जिलाध्यक्ष अजीम भाई के नेतृत्व में गांधीपार्क चौराहे पर काला दिवस मनाया गया। प्रदर्शन में नीरज यादव, राजकुमार यादव, अर्जुन सिंह चौधरी, पप्पू यादव,विपिन यादव, संकल्प यादव, प्रशांत उपाध्याय शामिल थे।