{"_id":"5bae63a6867a554f1b1363ab","slug":"71538155430-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मलेरिया ने पसारे पैर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मलेरिया ने पसारे पैर, महिला की मौत
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में वायरल फीवर के साथ ही अब मलेरिया ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में रक्त जांच की रिपोर्ट में मलेरिया केस बढ़ रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मलेरिया से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। जबकि बुखार से पीड़ित 31 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में पिछले दो महीने से संक्रामक बीमारियां कुछ ज्यादा ही फैली हुई हैं। बुखार से अब तक 63 मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को भी जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित 400 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
वहीं 31 मरीजों को गंभीर हालत में हुए भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती मलेरिया पीड़ित पॉवर हाउस रोड भारत गैस गोदाम के निकट निवासी वीरेंद्र सिंह की 65 वर्षीय पत्नी आनंद किशोरी को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों के मुताबिक उन्हें मलेरिया बुखार था। वे एक निजी डॉक्टर से उपचार ले रही थीं। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।