{"_id":"5b969a49867a550139683a3e","slug":"71536596553-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में बृजेश ने दिखाए दांवपेच, जीती कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में बृजेश ने दिखाए दांवपेच, जीती कुश्ती
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
दंगल में बृजेश ने दिखाए दांवपेच, जीती कुश्ती
- फोटो : अमर उजाला
एटा। गांव रामनगर में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। सोमवार को 72वें दंगल में आगरा के बृजेश ने बाजी मारी है।
विकास खंड निधौली कलां के रामनगर में सपा के पूर्व विधायक अमित गौरव यादव द्वारा 72वें दंगल का आयोजन कराया गया। दंगल में मध्य प्रदेश के जिला मुरैना, फिरोजाबाद के सिरसागंज, आगरा, हाथरस और फिरोजाबाद से आए पहलवानों ने अपने दाव पेंच दिखाए। 1500 रुपये की कुश्ती में सिरसागंज के पहलवान संजय को जैथरा के चंचल ने पछाड़ा। वहीं शमसाबाद से आए बाली पहलवान ने बरेली के कपिल को हराया। आगरा के भूरा पहलवान को जिले के भुर्रका निवासी चंद्रवीर ने पटखनी लगाई। शमसाबाद से दूसरे पहलवान प्रमोद ने अपने प्रतिद्वंदी ककराला निवासी पंकज को हरा दिया। 3500 रुपये के इनाम पर ककरारी आगरा से आए पहलवान बृजेश ने बाजी मारते हुए नवलाई गढ़ी से आए भूरा पहलवान में पटखनी दी। रेफरी की भूमिका गिरेंद्र यादव व सत्यदेव यादव ने निभाई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक अजय यादव, पूर्व विधायक रणजीत सुमन, सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, शशांक यादव शीटू, बीके सिंह यादव, छात्रसभा प्रदेश सचिव जीशान अली आदि मौजूद रहे।