Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   आज देर शाम नवीन चयनित शिक्षकों को जारी होंगे नियुक्ति पत्र

आज देर शाम नवीन चयनित शिक्षकों को जारी होंगे नियुक्ति पत्र

Tue, 04 Sep 2018 10:43 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
आज देर शाम नवीन चयनित शिक्षकों को जारी होंगे नियुक्ति  पत्र
मैनपुरी। 41556 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत जनपद में 570 पदों के लिए काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों को आज देर शाम नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। नियुक्ति पत्र उन्हें स्पीड पोस्ट द्वारा भेजे जाएंगे। महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनके द्वारा दिए गए विकल्प के अनुसार विद्यालय आवंटित किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को चयन प्रक्रिया में शामिल महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचकर विद्यालय आवंटन के लिए विकल्प पत्र भरे। कुल 244 अभ्यर्थियों ने विकल्प भरे। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर पुरुष अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन का कार्य किया जाएगा। इसके बाद देर शाम तक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। बीएसए ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन पर नियुक्ति पत्र स्पीड पोस्ट से चयनित शिक्षकों के पते पर भेजे जाएंगे। नियुक्ति पत्र घर पर पहुंचने के बाद ही शिक्षक- शिक्षिकाएं आवंटित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने जताई नाराजगी
मैनपुरी। शिक्षक दिवस पर नियुक्ति पत्र हाथ में न मिलने पर कुछ अभ्यर्थियों ने नाराजगी जाहिर की है। इन अभ्यर्थियों का कहना था कि अन्य जनपदों में नियुक्ति पत्र सीधे चयनित के हाथ में प्रदान किए जा रहे हैं। यहां डाक से भेजने से उनकी ज्वाइनिंग लेट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला चयन समिति काम कर रही है। आज पुरुष अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन के बाद देर शाम नियुक्ति पत्र स्पीड पोस्ट से भिजवाने का कार्य किया जाएगा।
विजय प्रताप सिंह बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed