{"_id":"5b898b2342c79246300f6eaf","slug":"71535740707-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के सेवानिवृत ट्रॉलीमैन का शव परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के सेवानिवृत ट्रॉलीमैन का शव परिजनों को सौंपा
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के शराब के ठेका में रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बेटों ने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
ओमनगर निवासी मुरारीलाल प्रजापति (65) रेलवे में ट्रालीमैन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पुत्र प्रेम सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर घर का सामान लाने की कहकर पिताजी निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर खोजबीन की। आसफाबाद चौराहे के समीप नाले के किनारे शराब के ठेका के अंदर मृत हालत में मिले थे। सिर ओर गले में कई स्थान पर चोट के निशान थे।
इससे स्पष्ट है उनकी शराब पीने से मौत नहीं हुई बल्कि हत्या की गई है। जेब में रखी 30 हजार की नकदी भी गायब है। इसकी तहरीर थाना पुलिस को दे दी है। परिजनों की मांग है दोषी ठेका संचालक के खिलाफ अभियोग दर्ज करके कार्रवाई की जाए वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया गया है पुलिस आगे की जांच कर रही है।