फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आगरा लूट कांड के दो आरोपी सिपाही निलंबित

आगरा लूट कांड के दो आरोपी सिपाही निलंबित

Fri, 27 Jul 2018 11:25 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
आगरा लूट कांड के दो आरोपी सिपाही निलंबित
up police - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

आगरा में कारोबारी से 15 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने शुक्रवार की देर शाम निलंबित कर दिया। आगरा के पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर अब इनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। आगरा की लंगड़े की चौकी इलाके में बल्केश्वर के रिफाइंड कारोबारी चंदन गुप्ता के साथ 15.40 लाख रुपये की लूट को सिपाहियों ने अंजाम दिया था। आगरा पुलिस ने भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के गनर राहुल पाल एवं पुलिस लाइन में तैनात दूसरे सिपाही मनीष चाहर को लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके पास से नकदी भी बरामद की गई है। बताया गया कि दोनों सिपाही गिरोह के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलसि अधीक्षक शिव हरि मीणा ने बताया कि दोनो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों ही सिपाही 2016 बैच के हैं। इनके बर्खास्तगी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed