{"_id":"5b58bc3f4f1c1b4b748b6f51","slug":"71532542015-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से कटा सांडृ, कई ट्रेने प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी से कटा सांडृ, कई ट्रेने प्रभावित
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। माधौगंज क्रासिंग के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर एक सांड़ की मौत हो गई। सांड़ इंजन में फंसने से माल गाड़ी एक घंटे तक मेन लाइन पर खड़ी रही। इसके चलते कानपुर से दिल्ली जाने वाला रेल मार्ग अवरुद्ध हो गया। एक घंटे में लगभग बारह अधिक पैसेंजर और मालगाड़ी प्रभावित हुई। मालगाड़ी से सांड़ को निकालने को लेकर रेल विभाग में तैनात कर्मचारियों में मारपीट हो गई। बाद में बामुश्किल सांड़ को काट कर इंजन से निकालने के बाद माल गाड़ी रवाना हुई।
बुधवार सुबह नौ बजे के करीब एक मालगाड़ी कानपुर से टूंडला जा रही थी। शिकोहाबाद माधौगंज क्रासिंग से पहले ट्रैक पर एक सांड़ आने से वो इंजन की चपेट में आकर मरने के साथ इंजन में फंस गया। इसके चलते माला गाड़ी वहीं रुक गई। चालक ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी तो स्टाफ मौके पर पहुंच गया। रेल अधीक्षक ने कर्मचारियों से सांड़ निकालने को कहा। इस पर कर्मचारी आपस में भिड़ गए और मारपीट हो गई। अन्य कर्मचारियों ने शांत कराया।
इसके बाद सांड़ को इंजन से निकालने की कवायद शुरू हुई। स्टाफ के पास कोई साधन नहीं था। सांड़ दो हिस्सों में था, लेकिन उसकी खाल जुड़ी थी। खाल काटने के लिए विभाग पर आरी या बड़ी छुरी तक नहीं थी। एक कर्मचारी दो रुपये का ब्लेड लेकर पहुंचा और खाल काटने लगा। बाद में एक आरी मंगाई गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद सांड़ को इंजन से निकाला कर माला गाड़ी को रवाना किया गया।
विज्ञापन
जब मीडिया कर्मियों ने स्टेशन अधीक्षक रमेश लाल मीणा से ट्रेन कितनी देर से खड़ी है और कितनी ट्रेनें प्रभावित हुईं पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा जहां आप लोग खड़े हो वहीं हम खड़े हैं। कार्यालय से पता चलेगा कि कितनी ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। जब उनसे संसाधनों के बारे में जानकारी की तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया।