{"_id":"5b54c1fd4f1c1b45748b6644","slug":"71532281341-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी की जनसभा में भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी की जनसभा में भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी की जनसभा में भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार एटा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने और सुनने के लिए भारी संख्या में लोग सैनिक पड़ाव पहुंचे। मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम दोपहर बाद का था। लेकिन इसके बाद भी गांव देहात से लोग सुबह से ही सैनिक पड़ाव में पहुंचने लगे थे। सीएम के आने तक पंडाल पूरी तरह से भरा हुआ था। कुर्सी कम होने पर लोगों ने पंडाल के बाहर खड़े होकर योगी को सुना।
रविवार दोपहर 4.50 बजे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सैनिक पड़ाव स्थित मंच पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही चारों ओर से वंदेमातरम के नारे लगने शुरू हो गये। योगी योगी और वंदेमातरम के नारों से पंडाल गुंज उठा। इससे पहले भीषण गर्मी में लोग मुख्यमंत्री को सुनने के लिए काफी देर तक इंतजार भी करते रहे। देखते ही देखते पंडाल में पड़ी सभी कुर्सियां भर गई। लोग इधर उधर अपने लिए जगह तलाश कर खड़े हो गए। पंडाल खचाखच भर गया। पहली बार एटा पहुंचे सीएम को सुनने का लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि सीएम ने मंच से सिर्फ 15 मिनट ही बोला। मगर युवाओं के साथ साथ पंडाल में मौजूद हर उम्र के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।