फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रेनों में लूटपाट करने वाले तीन बदमाश पकड़े

ट्रेनों में लूटपाट करने वाले तीन बदमाश पकड़े

Tue, 03 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में लूटपाट करने वाले तीन बदमाश  पकड़े
मथुरा। ट्रेनों में लूटपाट और चोरी की वारदात करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को राजकीय रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या सात से सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से 18 मोबाइल फोन, तीन चाकू और 7400 रुपये की नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना उप निरीक्षक अनिल कुमार सिनसिनवार के साथ प्लेटफार्म संख्या सात पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक पुलिस को देख कर छिपने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जिनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 18 मोबाइल फोन, एक एक चाकू व 7400 रुपये की नकदी बरामद हुई। उन्होंने अपने नाम रामकुमार निवासी खानपुरकलां शामली, हरिओम निवासी महरारा हाथरस व लालकृष्ण तिवारी निवासी विरमपुरा भरतपुर बताए।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए तीनों लोग दिल्ली से झांसी के बीच चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। इनके गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed