फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   युवती की स्लाइड रिपोर्ट मिली, नहीं हुआ बलात्कार

युवती की स्लाइड रिपोर्ट मिली, नहीं हुआ बलात्कार

Sat, 28 Apr 2018 08:09 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
युवती की स्लाइड रिपोर्ट मिली, नहीं हुआ बलात्कार
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती के साथ गैंगरेप से अब पुलिस इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि बलात्कार के बारे में जानकारी करने को जो स्लाइड जांच के लिए भेजी गई थी उसमें बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। अब पुलिस सलमान और साजिद का जो डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी उसे भी नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बागपत के एक गांव की रहने वाली युवती ने मथुरा कोतवाली में 15 अप्रैल की रात को ग्रेटर नोएडा में दादरी निवासी सलमान और साजिद के खिलाफ एक्सप्रेसवे पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि पुलिस ने दो दिन बाद ही एक कारोबारी को गिरफ्तार करके इस पूरे मुकदमे को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


लेनदेन के विवाद में यह गैंगरेप का पूरा मामला दर्ज कराया गया था। लेकिन पुलिस मान रही थी कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ है। पुलिस स्लाइड रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। प्रयोगशाला से जो स्लाइड रिपोर्ट आई है उसमें बलात्कार नहीं आया है। कोतवाली का चार्ज देख रहे विनय भारद्वाज ने बताया कि स्लाइड की अन्वेषण रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया सामूहिक दुष्कर्म का मामला नहीं आया है। इस मामले में अब मेडिकल करने वाली महिला चिकित्सक से सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed