{"_id":"5ab7b1704f1c1ba3238b7181","slug":"71521987952-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर सीएम के खिलाफ टिप्पणी से गर्माया है माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर सीएम के खिलाफ टिप्पणी से गर्माया है माहौल
Updated Sun, 25 Mar 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
फरह (मथुरा)। फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से उबाल आ गया। माहौल खराब होने से पहले फरह पुलिस ने टिप्पणी करने वाले युवक को पकड़कर जेल भेज दिया। फिरोजाबाद का यह युवक अपने जीजा के पास रह रहा था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गुस्साए हिंदू संगठन और भाजपाइयों का उबाल थम सका।
थाना फरह में रविवार को उस समय माहौल गर्मा गया, जब संगठनों ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और धर्म के खिलाफ टिप्पणी देखी। सैकड़ों संगठन और भाजपाई एकत्रित होकर थाना फरह पहुंचे। यहां पर टिप्पणी करने वाले समुदाय विशेष के युवक के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चौहान ने बताया कि फिरोजाबाद के गांव एका निवासी सादाब पुत्र मोहम्मद चमन को पकड़ा गया है। यह युवक काफी समय से फरह में निजामुद्दीन इंटर कालेज के समीप अपने बहनोई दिलशाद पुत्र अहमद खान के घर में रह रहा था। सादाब के खिलाफ सांप्रदायिक भावना भड़काने, फर्जीवाड़ा, आईटी एक्ट और गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज किया गया है।