{"_id":"5aa2be494f1c1ba4758b4903","slug":"71520614985-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने परीक्षा दी, कालेज संचालक बोला उसका प्रवेश ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने परीक्षा दी, कालेज संचालक बोला उसका प्रवेश ही नहीं
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
शिकायत करने पहुंची छात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में संचालित महाविद्यालय संचालक छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वर्ष 2017 में विवि की बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने वाली छात्रा का कालेज संचालक प्रवेश ही न होने की बात कह रहा है। जबकि छात्रा से बीएससी तृतीय वर्ष की फीस भी जमा कराई गई है।
मामला जिलेदार सिंह स्मारक महाविद्यालय किशनी का है। नगर के आगरा रोड निवासी रामवीर सिंह की पुत्री प्रिया यादव ने डीएम को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है कि वह जिलेदार सिंह स्मारक महाविद्यालय किशनी में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। वर्ष 2017 में उसने बीएससी द्वितीय वर्ष के सभी प्रश्नपत्रों की परीक्षा दी थी।
जिसके प्रश्नपत्र और फीस की रसीद की प्रति उसके पास है। महाविद्यालय ने उसे बीएससी तृतीय वर्ष में प्रवेश दिलाया। यही नहीं सात दिसंबर 2017 को तृतीय वर्ष के लिए फीस के नाम पर उससे तीन हजार रुपये जमा कराए गए। उसने तृतीय वर्ष के प्रैक्टिकल भी दिए। प्रैक्टिकल के नाम पर उससे दो हजार रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन
जब वह तृतीय वर्ष परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र लेने पहुंची तो कालेज संचालक ने उसे बताया उसका तो बीएससी द्वितीय वर्ष में ही प्रवेश नहीं हुआ है तृतीय वर्ष की परीक्षा कहां से देगी। शुक्रवार को प्रिया डीएम से मिलने पहुंची। इस पर जांच के आदेश दिए हैं।
डीएम के निर्देश पर जिलेदार सिंह स्मारक महाविद्यालय के प्राचार्य और प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है। यदि जवाब नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- जीएस राजपूत, डीआईओएस