{"_id":"5a8717294f1c1b4d588b8dc7","slug":"71518802729-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बस खड्ड में जाकर पेड़ से टकराई, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बस खड्ड में जाकर पेड़ से टकराई, कई घायल
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/कासगंज।
कासगंज-एटा मार्ग पर शुक्रवार शाम एक निजी बस अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरकर पेड़ में जा घुसी। इस दुर्घटना में कई बस सवार यात्री गंभीर घायल हो गए। महिला बच्चों सहित छह को कासगंज के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य मामूली घायल यात्री मौके से ही गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
बस कासगंज से एटा की ओर जा रही थी। तभी कुरामई के नजदीक अनियंत्रित होकर खड्ड में उतरकर पेड़ में जा घुसी। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही जबरदस्त चीखपुकार मच गई। सवारों ने यूपी 100 पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना पर दो पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची। घायलों को कासगंज के जिला चिकित्सालय लाया गया। इस दुर्घटना में ज्ञानेश (36) निवासी कुठिया थाना पिलुआ, बंटी (7)निवासी बरौनी, नीलम 25 नगला बरौनी, कुंवरपाल (60)निवासी नगला छईंया एवं उनके भाई नौबत सिंह, साजिया (7) घायल हो गई। जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार किया गया। साजिया की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।
मिनी निजी बस का चालक काफी तेज गति से बस को चला रहा था। दुर्घटना से पहले भी एक अन्य स्थान पर बस बुरी तरह से डकमगाई थी, लेकिन चालक ने बस के नियंत्रण पर ध्यान नहीं दिया। वहीं घायल सवारों ने बताया कि बस का चालक नशे में था। सवारियों के कहने पर भी उसका ध्यान बस की गति पर नहीं था।