फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा जीतेगी: बघेल

2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा जीतेगी: बघेल

Thu, 15 Feb 2018 11:41 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा जीतेगी:  बघेल
election
मैनपुरी-करहल। प्रदेश के पशुधन एवं लघु सिंचाई मंत्री एसपीएस बघेल ने भरोसा जताया है कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा
विज्ञापन

चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतकर केंद्र में सरकार बरकरार रखेगी। बीती रात तहसील क्षेत्र के गांव तिरकारा दौलतपुर में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सेदारी करने पहुंचे बघेल पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने भारत का मान सम्मान दुनिया में बढ़ाया है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस द्वारा उठाए गए प्रभावी कदमों से प्रदेश की कानून-व्यवस्था में पर्याप्त सुधार आया है। फर्जी मुठभेड़ के आरोप झूठे हैं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा रहा ही नहीं है। इस कारण सरकार को बदनाम करने के लिए झूठी आरोपबाजी की जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने ने कहा कि पूर्व सरकारों के दोषपूर्ण कार्यों को दुरुस्त करने में थोड़ा समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed