फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लिंग परीक्षण करने और कराने वाले दोनों दोषी: अजय कुमार

लिंग परीक्षण करने और कराने वाले दोनों दोषी: अजय कुमार

Wed, 24 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
लिंग परीक्षण करने और कराने वाले दोनों दोषी: अजय कुमार
मैनपुरी। रोजमर्रा की जिंदगी में आम आदमी को कानून की जानकारी होनी चाहिए। समाज के जागरूक लोगों को आम आदमी को कानून की जानकारी देनी चाहिए। यह बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार सिंह ने कही।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को तहसील भोगांव के रतनुपर किरकिच में लगे विधिक साक्षरता शिविर में उन्होंने कहा आज बाल श्रम और बाल अपराध में इजाफा हो रहा है। लिंग परीक्षण करने और कराने वाले दोनों ही अपराध के दायरे में आते हैं।
विज्ञापन


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़कर समाज के लोग बेटी की शिक्षा और सुरक्षा के लिए ओग आएं। राजस्व निरीक्षक रवींद्र सिंह यादव ने राजस्व संबंधी जानकारी दी। डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना, विवेक दीक्षित, डॉ. अर्जुन सिंह, दुष्यंत कौशिक, चंद्रपाल यादव, चरनसिंह यादव, पैरालीगल वालेंटियर रजनी शाक्य, जितेंद आदि मौजूद थे। शिविर संयोजक प्रदीप शाक्य ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed