{"_id":"5a68cc454f1c1b91268b62bb","slug":"71516817477-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी दिवस पर 55 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी दिवस पर 55 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश दिवस समारोह एमजी कालेज के हॉल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा ने 12.41 करोड़ लागत की 66 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 42.42 करोड़ की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। शिकोहाबाद विधायक डा.मुकेश वर्मा के साथ जिले के अधिकारी मौजूद रहे। करीब 55 करोड़ की योजनाओं की सौगात जिले को मिली है।
एमजी कालेज के हॉल में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मनीष असीजा ने कहा उत्तर प्रदेश देश कि सर्वाधिक जनशक्ति वाला प्रदेश होने के साथ यहां भरपूर संभावनाएं हैं। इधर कौशल विकास मिशन के तहत आयोजित रोजगार मेले में 162 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। प्रमाणपत्रों का वितरण किया। शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा ने रोजगार पाए अभ्यर्थियाें को दिए दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करने का आह्वान किया।
समारोह की अध्यक्षता कर रहीं डीएम नेहा शर्मा ने रोजगार मेले में चयनित सभी अभ्यर्थी को बधाई दी। समारोह में सीडीओ अशोक कुमार व एडीएम उदय सिंह, नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार एवं एक्शईएन पीडब्ल्यूडी श्रीराज के अलावा जिला स्तरीय सभी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य का गठन 24 जनवरी 1950 को किया गया था। उसके पूर्व यह प्रदेश यूनाईटेड प्रोविंस आफ आगरा एंड अवध के नाम से जाना जाता था। उत्तर प्रदेश दिवस पिछले 29 वर्षों से मुंबई में सामाजिक संस्था अभियान के द्वारा मनाया जाता रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल महोदय के प्रस्ताव का कैबिनेट से अनुमोदन कराते हुए उत्तरप्रदेश दिवस वृहद स्तर पर मनाने का निर्णय लिया। उत्तर प्रदेश 68वें स्थापना दिवस पर प्रदेश सरकार के द्वारा अपेक्षा की गई कि 24 जनवरी को विकास परियोजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास कराएं।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस नगर पालिका द्वारा नगर में स्वच्छता मिशन के तहत तीन शौचालय निर्माण और तीन पार्कों के सुंदरीकरण की शिला पट्टिकाओं का अनावरण विधायक डा.मुकेश वर्मा एवं पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम ने संयुक्त रूप से किया। पालिका द्वारा गिहार कॉलोनी, कटरा मीरा वाल्मीकि बस्ती और मैनपुरी रोड स्थिति फैंसी ग्राउंड के पास शौचालयों का निर्माण 19.60 लाख की लागत से होगा। तीन पार्कों के सुंदरीकरण के लिए 60 लाख स्वीकृत हुए हैं।
ईओ रामपाल यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। अब्दुल वाहिद, सतीश यादव, सुरेश भदौरिया, लखपति सिंह बघेल, डॉ. पीएस राना, सत्तार अहमद, मुकेश यादव, कार्यालयाध्यक्ष ह्रदयराम यादव, नानकचंद्र कश्यप, महेश श्रीवास्तव, रजनीश, पंकज जैन मौजूद रहे।
शिलान्यास समारोह के दौरान पालिका सभासद देव यादव के नेतृत्व में ज्ञापन पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम को सौंपा। पालिकाध्यक्ष से समिति का गठन, प्रत्येक विभाग में पांच सदस्य रखे जाने, पुराने विकास कार्यों का भुगतान बिना जांच के नहीं कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अरविंद राजपूत, रेनू बघेल, मिथलेश, प्रेम कुमारी, राजकुमारी, रफीक अहमद, सुनीता राठौर, सलीम मास्टर और सनी कुमार आदि मौजूद रहे।