फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   नारखी पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा

नारखी पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा

Mon, 15 Jan 2018 06:39 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
नारखी पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा
UP Police - फोटो : Amar Ujala
फिरोजाबाद/नारखी। नारखी पुलिस ने तजापुर चौराहे के समीप से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो बाइक, तमंचा, 250 ग्राम डायजापाम बरामद किया। उन्होंने थाना फरिहा क्षेत्र में थोक व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। एसपी सिटी ने कहा कि दोनों के खिलाफ अवागढ़ थाने में अभियोग दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी डा.राजेश सिंह ने बताया कि थाना नारखी पुलिस ने तजापुर चौराहे के समीप वाहनों की चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार युवकों को पकड़ा था। तलाशी में उनके पास से तमंचे, कारतूस और नशीला पदार्थ मिला। युवकों ने अपने नाम एटा के थाना अवागढ़ के ग्राम निगोह निवासी सुघड़ सिंह पुत्र राजवीर सिंह, ग्राम कुशवाह निवासी मुकेश यादव पुत्र रामविलास उर्फ रामनिवास बताया है। दोनों चोरी की बाइक चला रहे थे।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने कहा कि दोनों लुटेरे हैं। इन्होंने दिसंबर माह में फरिहा क्षेत्र में एक दुकानदार से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाना स्वीकारा है। दोनों के खिलाफ थाना अवागढ़ में मुकदमे दर्ज हैं। लुटेरों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed