{"_id":"5a43ace74f1c1b74698c4494","slug":"71514384615-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्एप ग्रुप पर कर सकेंगे गंदगी की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्एप ग्रुप पर कर सकेंगे गंदगी की शिकायत
Updated Wed, 27 Dec 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
Click-to-WhatsApp messaging buttons for Facebook ads
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निकायों की सफाई के काम में कोताही के लिए सभासद जिम्मेदार होंगे। गलियों की सफाई दिन में तीन बार कराई जाएगी। गंदगी की ऑनलाइन शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से की जा सकेगी।
बुधवार को कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय पर स्वच्छ भारत मिशन के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर देवेंद्र निरंजन ने सभी सभासदों और नगर पंचायत कर्मियों के साथ बैठक कर नगर को स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर ने बताया कि बरसाना में नगर के अधिक से अधिक लोगों को साथ लेकर व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। नगर में कहीं भी गंदगी दिखने पर ग्रुप से जुड़ा कोई भी व्यक्ति सीधे फोटो खींच कर ग्रुप में पोस्ट कर सकेगा। सूचना मिलते ही शीघ्र सफाईकर्मी मौके पर भेजा जाएगा।
वार्डों की सफाई का दायित्व सभासदों को संभालना होगा। इसके लिए सभासद अपने वार्डों के लोगों की समिति बना कर उनकी राय लेंगे। समिति की साप्ताहिक बैठक कर शासन को उसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। इतना ही नहीं स्वच्छता की रैंकिंग तैयार कराई जाएगी। नगर की हर गली में रोजाना तीन बार सफाई अनिवार्य रूप से कराई जाएगी।