{"_id":"5a428f0f4f1c1b09788b5064","slug":"71514311439-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार बंधु की बैठक में गूंजी जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार बंधु की बैठक में गूंजी जाम की समस्या
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। अपर जिलाधिकारी उदय सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को व्यापार बंधु की बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने शहर में जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने कहा कि शहर के बर्फखाना चौराहा, डाकखाना, गांधीपार्क, सुभाष तिराहा, जलेसर रोड, कोटला चुंगी पर जाम की गंभीर समस्या है। एडीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी को व्यापार मंडल के सदस्यों के सहयोग से रोडमैप तैयार कर कार्रवाई करने को कहा।
भारतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील पोस्टर लगाने की शिकायत की। एडीएम ने मनोरंजन निरीक्षक को निर्देश दिए कि संबंधित थाना प्रभारी के साथ सार्वजनिक स्थलों से अश्लील पोस्टर हटवाएं। सिनेमा हॉल संचालकों को चेतावनी दें।
विज्ञापन
व्यापारियों ने नवीन मंडी समिति कोटला रोड पर गंदगी की शिकायत पर नगर निगम को वहां डस्टबिन रखवाने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, सीओ सदर, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर सहित सभी संबंधित जिलास्तरीय अधिकारी, व्यापार मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।