{"_id":"5a3e60544f1c1b10788b4858","slug":"71514037332-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव कुएं में मिला, हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव कुएं में मिला, हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 23 Dec 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव (मथुरा)। तीन दिन से लापता गांव भगत नगरिया निवासी छोटू उर्फ श्यामसुंदर (25) का शव शनिवार को गांव के पास ही एक कुएं में मिला। उसके गले से चार ईंटें बंधी हुईं थीं, इस कारण शव पानी में डूबा हुुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की हत्या गला दबाकर की गई है। उसकी पसली टूटी पाई गई है और सिर व माथे पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं।
कोतवाली सुरीर के गांव भगत नगरिया निवासी छोटू उर्फ श्यामसुंदर पुत्र साहब सिंह अपने परिवार के साथ वृंदावन में कालीदह परिक्रमा मार्ग में किराए का मकान लेकर रहता था। 19 दिसंबर को वह अपने बड़े भाई के बीमार दामाद को अलीगढ़ में देखने के बाद गांव लौटा था। 20 दिसंबर की देर शाम वह घर से निकला और फिर लौटकर नहीं आया। परिवार वालों ने खूब तलाशा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 22 दिसंबर को छोटू की मां कुंतो देवी ने कोतवाली सुरीर में गुमशुदगी दर्ज करा दी। शनिवार को छोटू के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भगत नगरिया के समीप सुरेश शर्मा के खेत में बने कुएं से शव बरामद किया। मृतक केे भाई धर्मवीर सिंह ने गांव के ही धर्मेंद्र, ओमवीर और राम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
धर्मेंद्र का पत्नी से बात करना पसंद नहीं था छोटू को
मथुरा। पुलिस का कहना है कि छोटू उर्फ श्यामसुंदर की पत्नी से धर्मेंद्र बात करता था। यह छोटू को पसंद नहीं था। इसे लेकर धर्मेंद्र और छोटू में पहले झगड़ा भी हुआ था। पुलिस इस हत्या को उसी झगड़े से जोड़कर देख रही है। कोतवाली प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि मृतक ने अपनी पत्नी से बार-बार बात करने पर धर्मेंद्र को टोका था। इसको लेकर दोनों में झगड़ा भी हुआ था। आरोपियों की तलाश की जा रही है।