{"_id":"5a2953b24f1c1b95188b862f","slug":"71512657842-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता की रैंकिंग में मथुरा-वृंदावन को लाना है अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता की रैंकिंग में मथुरा-वृंदावन को लाना है अव्वल
Updated Thu, 07 Dec 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गुरुवार को हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में एक गोष्ठी आयोजित की। नगर निगम प्रशासन द्वारा आयोजित इस गोष्ठी में इस दौरान यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएससी बोर्ड से जुड़े नगर के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, उच्च माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं विश्वविद्यालयों के आचार्यो से मथुरा जिले को स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल लाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया गया।
मथुरा-वृंदावन नगर निगम आयुक्त डा. उज्जवल कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत मथुरा-वृंदावन नगर को स्वच्छता की रैंकिंग में अव्वल लाना ही हम सभी का उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य एक साथ विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ ग्रहण कराएं।
इस दौरान नगर आयुक्त ने आचार्यों के समक्ष एक एप भी प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस एप की जानकारी छात्रों से साझा कर विद्यालय में या आस-पास हो रही गंदगी की पोस्ट अपलोड करें। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त सुशीला अग्रवाल, डा. पल्लवी सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह, डा. अंजू सूद, समंवयक देव प्रकाश, गीतारानी शर्मा, मंजूलता पांडेय, केवीएस यादव, दिनेश राना, अनीता आचार्य, अतुल जैन, श्याम पांडेय, डा. अल्का दीप, नेहा यादव, बबिता चौधरी, रुपा देवी, रविंद्र उपस्थित थे।