फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, दो युवकों की मौत

लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, दो युवकों की मौत

Mon, 04 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, दो युवकों की मौत
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। सोमवार तड़के नगला खंगर क्षेत्रांर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे हुए भीषण सड़क हादसे में दिल्ली निवासी दो युवकों की मौत हो गई। युवक कानपुर में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। उनकी एक्सयूवी कार की एक टूरिस्ट बस से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


घटना सोमवार तड़के करीब चार बजे की है। मनोज(36) पुत्र रामप्रकाश निवासी चौहान पट्टी दिल्ली और कंवल (24) पुत्र बलवंत बौहरा निवासी मिलन विहार संत नगर दिल्ली रविवार को कानपुर में अपने मित्र कीशादी में शिरकत कर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे से दिल्ली लौट रहे थे। रास्ते में नगला खंगर क्षेत्र में भदान पुल के पास डायवर्जन क्रास करते समय युवकों की कार और लखनऊ की ओर जा रही टूरिस्ट बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टूरिस्ट बस में सवार कुछ यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बस सवार यात्री दूसरी बस से रवाना हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कार में मिले मोबाइल से परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मनोज के भाई जितेंद्र की तहरीर पर टूरिस्ट बस चालक के विरूद्व मुकदमा दर्ज किया है। टूरिस्ट बस दिल्ली की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी नगला खंगर के अनुसार भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के दौरान एक्सयूवी कार टूरिस्ट बस में जाक र फंस गई। कार को बाहर निकालने के लिए पुलिस को क्रे न मंगवानी पड़ी। इसके बाद युवकों के शव कार से बाहर निकाले गए।


फिरोजाबाद। हादसे में मृत कार सवार युवक कंवल के पिता बलवंत सिंह ने बताया कि दोनों युवक दिल्ली में एक फाइनेंस कंपनी चलाते थे। रविवार दोपहर दोनों लोग कानपुर में किसी मित्र की शादी में भाग लेने की कह कर निकले थे। उन्होंने कार मृतक मनोज की बताई है।

शिकोहाबाद। मृतक मनोज चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे और कंवल तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मनोज की शादी हो चुकी है। उसका एक नौ साल का बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed